बड़ा मलेहरा: सुगंध दशमी पर निकला भव्य जुलूस, मंदिरों में हुई धूप खेई
सुगंध दशमी पर निकला भव्य जुलूस, मंदिरों में हुई धूप खेई बड़ा मलहरा। दसलक्षण पर्व के तहत सोमवार को बड़ा मलहरा में जैन समाज द्वारा सुगंध दशमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुनि श्री 108 प्रशम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्य धार्मिक जुलूस निकाला गया। इसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए।