दुधि: बभनी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर की बड़ी कार्रवाई, 24.150 किलो अवैध गांजा व कार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बभनी पुलिस ने 24.150 किलो अवैध गांजा व वेरना कार (कुल अनुमानित कीमत 17,07,500 रुपये) बरामद कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।थाना बभनी पुलिस टीम नधिरा तिराहा पर चेकिंग कर रही थी।