सिराथू: कोखराज चौराहा से बाइक सवार बदमाश फोन पर बात कर रहे युवक का मोबाइल छीनकर हुए फरार, पीड़ित ने दी तहरीर
कोखराज थाना इलाके के महमदपुर गांव का रहने वाला सचिन कुमार ने बृहस्पतिवार को थाना कोखराज में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि वह कोखराज चौराहा पर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक से दो लोग आए और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए हैं।पूरी घटना की जानकारी पत्र के माध्यम से पुलिस को सचिन ने बताई है।पुलिस बाइक सवार मोबाइल चोरों की तलाश में जुड़ गई।