पन्ना: सांप के काटने से महिला घायल, जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज, जय संगठन के नेता पहुंचे
Panna, Panna | Oct 21, 2024 महुआ ढोल, कल्दा पहाड़ (पन्ना) में एक महिला को सांप काटने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे पारो सिंह आदिवासी (पति- उदयराज सिंह आदिवासी) घर में साफ-सफाई का काम कर रही थीं, जब अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। आनन-फानन में परिवारजनों ने उन्हें अपने वाहन से जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।