दमोह: उज्जैन से आए परिवार का आरोप, किल्लाई नाका क्षेत्र में कार पर डाली मिट्टी, बदसलूकी से लोगों में आक्रोश
दमोह के किल्लाई नाका चौराहे के पास गुरुवार शाम उज्जैन से आए एक परिवार की कार पर मिट्टी-पानी डालने का आरोप सामने आया। परिवार ने कार कुछ देर के लिए फुटपाथ किनारे खड़ी की थी। लौटने पर कार के कांच पर गंदगी मिली। घटना का वीडियो वायरल हुआ। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नगर पालिका को अतिक्रमण की शिकायत भी की गई। घटना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और समझाइश दी।