सरदारपुर: सरदारपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया, पुलिस ने निकाली एकता दौड़, राष्ट्रीय एकता की शपथ ली
Sardarpur, Dhar | Oct 31, 2025 सरदारपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। वही SDOP विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी रोहित कछावा के नेतृत्व में एकता दौड़ निकाली गई। इस दौड़ में योग प्रभारी अश्विनी दीक्षित, खेल अधिकारी संजय दीक्षित, बीईओ विश्णु रंधुवंशी, मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल कायमेश सतपुड़ा, स्टूडेंट्स, पुलिस बल व समाजसेवी शामिल हुए।