सरदारपुर: अमझेरा में 2 सांडों की लड़ाई, कई बाइक क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में अफरा-तफरी, CCTV में कैद
Sardarpur, Dhar | Oct 30, 2025 अमझेरा में आवारा पशुओं द्वारा दुकानों मे व घर मे एवं राह चलते लोगो को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। गुरुवार को अमझेरा में सदर बाजार मे अमका झमका बैंक के सामने सड़क पर दो सांड आपस मे लड़ने लगे। जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। लोगो ने उन्हे भगाने का कई बार प्रयास किया लेकिन करीब 15 मिनिट तक लड़ते रहे।