हसपुरा: कोईलवां गांव के बलखंडी नाथ मंदिर के समीप अपराधियों ने सब्जी बिक्रेता को मारी गोली, वह गंभीर रूप से घायल हुआ
हसपुरा थाना क्षेत्र के कोईलवां गांव के बलखंडी नाथ मंदिर के समीप अपराधियों ने सब्जी बिक्रेता को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना गुरूवार की देर शाम की है। घायल की पहचान बंगाली विगहा निवासी रामवृक्ष सिंह के 50 वर्षीय पुत्र गोबिंद महतो के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गोबिंद महतो सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे कि घटना हुई ।