सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के बड़ा खरका गांव में दबंगों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के बड़ा खरका गांव में दबंगों ने घर के दरवाजे पर बैठी दो महिलाओं के साथ गाली गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।