कटोरिया: लोहटनियां गांव से वारंटी पिता-पुत्र गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेजा गया
Katoria, Banka | May 11, 2026 सूईया पुलिस ने थाना क्षेत्र के लोहटनियां गांव में छापेमारी कर वारंटी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों वारंटी का सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे कटोरिया अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।