बखरी: परिहारा एपीएचसी का जर्जर भवन, छज्जा गिरने से ड्यूटी पर तैनात एलटी घायल
बखरी प्रखंड अंतर्गत एपीएचसी परिहारा के एलटी मनोज कुमार ड्यूटी के दौरान जर्जर भवन के छज्जा गिरने से बुरी तरह घायल हो गए। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बखरी पीएचसी भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता वहां पहुंचे और तत्काल एपीएचसी को दूसरे जगह संचालित करने का वरीय पदाधिकारी से अनुरोध किया।