कांके: राज्य में 'मम्मी पापा वोट दो' अभियान: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और शिक्षा विभाग
Kanke, Ranchi | Oct 28, 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और शिक्षा विभाग ने पूरे राज्य में सोमवार शाम करीब चार बजे मम्मी पापा वोट दो अभियान चलाया। इस अभियान में 17 लाख से अधिक स्कूली छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि बच्चों द्वारा पत्र लिखकर आज पूरे राज्य के अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य किया गया है।