गुन्नौर: गांव रामपुर मोहकम में गांव के मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं #jansamasya
रजपुरा विकासखंड के गांव रामपुर मोहकम में गांव के मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। हालत यह है कि गांव में गलियां गंदे पानी और कीचड़ से भरी हुई है इससे न केवल आवा गवन बाधित हो रहा है। बल्कि ग्रामीणों को रोजाना नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में हो रहे जलभराव कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों परेशान है।