नासरीगंज: साइबर अपराधियों ने ग्राहक के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से उड़ाए ₹89 हजार
साइबर अपराधियों ने एक ग्राहक के बैंक खाते से 89 हजार रुपये उड़ा लिए। पिपरडीह गांव निवासी पीड़ित कुमार अभिषेक ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार वह गुजरात अपने बहनोई के यहां घूमने गया था। इसी क्रम में उसके बिक्रमगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया के खाते से गत 30 जून को रात में लगभग साढ़े आठ बजे कुल चौदह किश्तों में 89 हजार की