नबीनगर: अंगदान महादान: नावाडीह में जन-जागरूकता की नई ज्योति, विधायक चेतन आनंद और पूर्व विधायक डब्लू सिंह ने किया दीप प्रज्वलन
नवीनगर प्रखंड के सोनौरा पंचायत अंतर्गत ग्राम नावाडीह में रविवार को अंगदान महादान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशेष अंगदान जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना द्वारा किया गया, जो स्थानीय स्तर पर चल रहे सिलाई–कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ शत्