सरीला: पुरैनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति शादी समारोह में गया हुआ था, जबकि ससुर खेतों में स्थित नलकूप पर थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आज शनिवार को मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।