चाईबासा: भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या हेतु उलिहातु गांव के ग्रामीणों ने CM व DC से किया जलमिनार खराब होने की शिकायत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के पड़सा पंचायत के अंतर्गत उलिहातु गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को झारखंड राज्य के CM चंपई सोरेन व चाईबासा DC कुलदीप चौधरी से जलमिनार खराब होने की शिकायत किया है।यह शिकायत सोशल साइट्स के माध्यम से की गई है।ग्रामीणों ने शिकायत के माध्यम से कहा कि इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।इसी को लेकर CM व DC से शिकायत की गई है।