थरथरी: अस्ता पंचायत में उप मुखिया पद को लेकर हुए चुनाव में संतोष कुमार उप मुखिया हुए निर्वाचित
थरथरी प्रखंड क्षेत्र के अस्ता पंचायत उप मुखिया का चुनाव संपन्न हो गया और संतोष कुमार दस मतों से उप मुखिया निर्वाचित हुए। बीडीओ गौरी कुमारी ने बतायी की प्रखंड के सभागार भवन में वरीय पदाधिकारी श्री शशि शंकर की मौजूदगी में उप मुखिया का चुनाव हुए। संतोष कुमार दस मत व गीता कुमारी आठ मत लाया। 1 मत रड्ड हुआ। संतोष कुमार को निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया।