मऊरानीपुर: कटेरा थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही युवती की स्कूटी रोककर की गई अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार
झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही युवती की स्कूटी रोककर गाली-गलौज करने और स्कूटी गिराने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 27 नवंबर को आरोपी रितिक उर्फ सल्ला (20) को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।