कलान: ग्राम प्रधान कुड़रा पेहना पर तमंचे से गोली चलाने का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
शाहजहांपुर जनपद के परशुरामपुरी। थाना क्षेत्र के कुंडा पेहना गांव में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पर ग्राम प्रधान छोटेलाल पर तमंचे से गोली चलाने के प्रयास का आरोप लगा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।