मनकापुर: एसडीएम मनकापुर के नेतृत्व में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर बरामद किया 2 क्विंटल लहन
Mankapur, Gonda | Mar 17, 2024 रविवार को DM के निर्देश पर SDM के नेतृत्व में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने महुआडीह व भरोईया भट्ठा में एक साथ दबिश दी गयी। SDM मनकापुर यशवंत राव ने बताया कि महुआडीह व भरोडिया भट्ठा में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम के साथ दबिश दी गई। दबिश के दौरान मौके पर 2 कुंतल लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किया गये है।