मनकापुर: नरहरपुर गांव में विपक्षियों ने मां-बेटी को पीटा, बेटे की तहरीर पर थाना खोडारे में तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज
Mankapur, Gonda | Mar 16, 2024 नरहरपुर निवासी प्रीत कुमार गुप्ता ने थाना में दर्ज कराए केस में कहा है कि, बकरी द्वारा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद, मां रेशमा द्वारा शिकायत करने पर विपक्षी अतीउल्ला व उनकी पत्नी और उनकी पुत्री ने गाली गलौज देते हुए मां रेशमा देवी व बहन राधा देवी को लाठी डंडा व मूका थप्पड़ से मारा पीटा है। SO ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।