मनकापुर: शादी का झांसा देकर आरोपी ने 10 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, पीड़िता ने SP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत
Mankapur, Gonda | Mar 16, 2024 खोडारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर, शादी का झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि थाने पर सुनवाई न होने के बाद वह शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर शिकायत किया है। पीड़िता युवती ने बताया कि युवक उससे हर बार यही कहता है कि, अगले वर्ष शादी करेंगे, और लगातार शारीरिक संबंध बनाता है।