मनकापुर: मनकापुर पुलिस ने लूट के मामले में दो अभियुक्तों को बन्दरहा जाने वाली क्रॉसिंग के पास से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Mar 16, 2024 शुक्रवार को मनकापुर कस्बे में ATM से पैसा निकाल कर अनीश गुप्ता अपने घर बइलिया वजीरगंज जा रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने हरसिंहवा गाँव जाने वाले मोड़ के पास लूट की घटना कारित कर फरार हो गये थे। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने पवन मिश्रा उर्फ अभिषेक मिश्रा व शत्रुधन यादव को बन्दरहा जाने वाली क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया है।