मनकापुर: हनुमानगढ़ी कोटिया धाम मंदिर से निकली कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाएं व बालिकाएं रही मौजूद
Mankapur, Gonda | Mar 15, 2024 हथियागढ़ में स्थित हनुमानगढ़ी कोटिया धाम मंदिर के 15वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को MLA प्रभात वर्मा ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलशयात्रा हाथी घोड़ा व गाजे बाजे के साथ निकली। इस दौरान कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस मौजूद रही।