गिरियक: बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गिरियक पीएचसी पर लापरवाही का आरोप
नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका करिश्मा कुमारी का 19 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन सही तरीके से नहीं किया गया,जिससे तबीयत बिगड़ती गई। हालत गंभीर होने पर उसे भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर किया गया।