शासन की निर्देश अनुसार विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य के अंतर्गत संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को टीकमगढ़ जिले की नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत नागरिकों से आवश्यक योजनाओं के लाभ एवं समस्याओं की निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।