राजपुर: राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कचहरी मोड़ के समीप शिबाला परिसर में राम कथा को लेकर बैठक की गई
Rajpur, Rohtas | Apr 10, 2026 राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कचहरी मोड़ के समीप शिबाला परिसर में शनिवार, 11 अप्रैल से रामकथा का भव्य आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। भगवान जगन्नाथ जी मठ के महंत सुदर्शनाचार्य जी के नेतृत्व में प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक भगवान रामचंद्र जी की कथा की जाएगी।। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शुक्रवार को 4 बजे बैठक की गई।