हल्द्वानी में मंगलवार रात रामनगर से हल्द्वानी आ रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस कुसुमखेड़ा चौराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस संख्या UK-07-PA-2918 आगे चल रही बाइक को पास लेने के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा रात करीब 8:45 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों और राहगीरों को किसी तरह की चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक को पास देने के प्रयास में बस डिवाइडर पर चढ़ी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया। बस को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। कोतवाली मुखानी के प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी ने बताया कि बस को क्रेन की सहायता से हटवाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहे निर्माण कार्य को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के घायल नहीं होने से यात्रियों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
#Haldwani #HaldwaniNews #RoadwaysBus #UttarakhandRoadways #RoadAccident #BusAccident #BusCrash #TrafficUpdate #Kusumkhera #MukhanI #RoadSafety #TrafficJam #AccidentNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniTraffic #PoliceInvestigation #RoadConstruction #RoadSafetyAwareness #PublicTransport #BusAccidentNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Sep 15, 2026