प्रतापगढ़: लोहार गली में चेन स्नेचिंग का खुलासा, तीन विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया; सोने की चेन व बाइक बरामद
प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने लोहार गली में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को डिटेन किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर चोरी की गई करीब 3 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह र