शाहपुरा: शाहपुरावासियों को मिली बड़ी सौगात, शाहपुरा-अजमेर बस सेवा हुई शुरू, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
शाहपुरा। क्षेत्रवासियों के लिए राहतभरी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से अतिरिक्त बस सेवा की मांग के बाद अब शाहपुरा से अजमेर के लिए नई बस सेवा शुरू हो गई है। इस नई सुविधा से व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों एवं दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।