छतरपुर: दुकान के बाहर से 8 लाख का पिकअप वाहन चोरी, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच-98 स्थित सड़मा गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर खड़ा एक पिकअप वाहन चोरी कर लिया। घटना का पता रविवार सुबह चला, जब वाहन मालिक अपनी दुकान से बाहर निकले और वाहन गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता