छतरपुर राजनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खजवा चौराहा में बीते रोज अवैध रेत उत्तखन्न को लेकर हुए बलवा और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है, बीते रोज पूरी घटना में फायरिंग और लाठी डंडो से मारपीट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थे जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल एक पक्ष के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है खजवा चौराहा पर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी, डंडे और राड चलाकर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी दोनों पक्षों की शिकायत पर राजनगर थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए थे।,एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर