छतरपुर पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस
लंबे समय से विभिन्न थानों एवं शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले हुए । छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए कई पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक बदलाव का उद्देश्य कार्यप्रणाली में सुधार, प्रशासनिक संतुलन एवं बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना बताया जा रहा है।