लोहरदगा: निंगनी पंचायत में जय श्री राम महिला समिति की बैठक में सदस्यता और संगठन पर हुई चर्चा
लोहरदगा जिले के निंगनी पंचायत में जयश्री राम महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे महिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के जिला संरक्षक सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।