संभल: संभल की तीन नगर पालिकाओं में नए ईओ अधिशासी अधिकारियों की तैनाती, आदित्य प्रकाश संभल और सत्येन्द्र प्रकाश चंदौसी भेजे गए
संभल की तीन नगरपालिकाओ में 3 नए अधिशासी अधिकारयों को नियुक्ति मिली है। कई राजस्व निरीक्षकों का भी तबादला हुआ। संभल नगर पालिका परिषद में संत कबीर नगर के ईओ आदित्य प्रकाश को तैनात किया गया। जबकि बहजोई नगर पालिका में अमिता वरुण को ईओ बनाया है।