विकास एवं निर्माण कार्यों में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी सांसद श्री गुप्ता
दिशा समिति की बैठक संपन्न
जिले में सभी अधिकारी शासन की मंशा अनुसार गंभीरता से जनहित में कार्य करें। विकास और निर्माण कार्य में कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त निर्देश सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, उपाध्यक्ष डॉ. मनुप्रिया विनित यादव, विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, जिला योजना समिति श्री राजेश दीक्षित, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, डीएफओ श्री संजय रायखेड़े, जिला समिति के सदस्य तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
#Mandsaur
#मंदसौर
Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 22, 2026