बक्सर: बक्सर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार 7 सौ 12 रुपए की समझौता राशि के मुकदमों का हुआ निपटारा
Buxar, Buxar | Sep 14, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। शाम तक राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वाद के 2174 मामले का निपटारा कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के 498,भारत संचार निगम लिमिटेड एव यातायात के कुल 1035, जिसमे 09 लाख 42 हजार 207 रुपए के समझौता राशि, ग्राम कचहरी के 62 वाद आए।