बक्सर: परिवर्तनी एकादशी के अवसर पर हजारों की संख्या में बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर पहुंचे श्रद्धालु, गंगा में लगाई डुबकी
Buxar, Buxar | Sep 14, 2024 परिवर्तनी एकादशी के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बक्सर पहुंचे। इस दौरान बक्सर स्थित रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, सती घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर पहुंचकर मां गंगा में डुबकी लगाई। सबसे अधिक भीड़ रामरेखा घाट पर उमड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर दान पुण्य भी किया।सुबह से हीं श्रद्धालु बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर पहुंचना शुरू हो गए थे।