बक्सर: नगर को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर विद्युत पोल हटाने का जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय में हुई बैठक में दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Sep 14, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने में विद्युत पोल से उत्पन्न बाधा एवं सुमेश्वर स्थान पथ में पथ निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गए नाला से उत्पन्न समस्या के समाधान हेतु समाहरणालय कार्यालय कक्ष में बैठक की गई. अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा नगर क्षेत्र में मुनीम चौक, यमुना चौक, तडका नाला, पीपी रोड के साथ अन्य जगह पर अतिक्रमण है.