बक्सर: डीएम ने किया बक्सर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण, कई कर्मी रहे गायब
Buxar, Buxar | Sep 14, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने सुबह 10:15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने राजस्व शाखा, आईसीडीएस कार्यालय, बाल संरक्षण कार्यालय, आपूर्ति शाखा एवं आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने संबंधित कर्मियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।