कन्नौज: जिले में 8 फरवरी से शुरू होगा निराश्रित गौवंशों को पकड़ने से जुड़ा विशेष अभियान, मंत्री असीम अरुण ने बैठक कर दिए निर्देश
जनपद कन्नौज में निराश्रित गोवंशों को पकड़ने से जुड़े विशेष अभियान की जल्द शुरुआत की जाएगी। मंत्री असीम अरुण ने जिले के अधिकारियों के साथ कलेक्टर सभागार में बैठक की थी। बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने अभियान को लेकर जानकारी साझा की है।