कन्नौज: फूलमती मंदिर चौराहे पर लगे लोक निर्माण विभाग के जर्जर पोल को विधायक से हुई शिकायत के बाद हटाया गया, हो सकता था हादसा।
कन्नौज के फूलमती मंदिर चौराहे पर लगे जर्जर पोल को हटा दिया गया है। स्थानियों ने सदर विधायक और राज्यमंत्री असीम अरुण से मामले की शिकायत की था। लोगों का कहना था की इससे किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है। असीम अरुण के द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया और मंगलवार को कुछ ही घंटो में विभाग ने पोल को मौके से हटा दिया।