कन्नौज: तालग्राम पुल से गायब हुए बेटे की तलाश में भटक रही मां, बुधवार को डीएम से लगाई गुहार।
कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। बुधवार को मुंडाला टिकुरियान गांव निवासी महिला ने डीएम से गुहार लगाई। महिला ने बताया उसका पुत्र लगभग 16 दिनों से लापता है तालग्राम पुलिस उसके बेटे को नहीं खोज पाई।