🚆 छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर रेलवे अलर्ट, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशन का DRM ने किया निरीक्षण
सोनपुर। छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने गुरुवार को सोनपुर और हाजीपुर रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया।
🔹 निर्माणाधीन होल्डिंग एरिया का लिया जायजा।
🔹 यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई पर जोर।
🔹 भीड़ नियंत्रण एवं यात्रियों की सुगम आवाजाही के दिए निर्देश।
🔹 सभी विभागों को आपसी समन्वय से तैयारी पूरी करने का निर्देश।
DRM ने अधिकारियों को पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।
तिरहूत न्यूज़ | सच • सरोकार • पत्रकारिता
#TirhutNews #SonpurRailwayDivision #Hajipur #Sonpur #ChhathPuja KartikPurnima IndianRailways
Bihar, India | Nov 12, 2026