देवघर: रिखिया थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई को आपसी विवाद में पीटकर घायल किया, इलाज जारी
रिखिया थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई को आपसी विवाद में पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहा चिकित्सक ने घायल का इलाज कर भर्ती कर दिया है, घायल चुरावन मंडल ने बताया कि वह अपनी बकरी को खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था, लेकिन छोटे भाई ने बड़े भाई को गाली देते हुए पीट दिया, पुलिस जांच कर रही है।