पाटी: बोरखेड़ी में मोरकट्टा से लौट रही इको गाड़ी 20 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल
Pati, Barwani | Aug 14, 2026 पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ी में एक इको वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गई। हादसे में करमसिंग (48) पिता कादरिया निवासी बोरखेड़ी की मौके पर मौत हो गई जबकि करमसिंग की पत्नी कुमायडी व उसका साला मयताप घायल है। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक करमसिंग व घायल पत्नी मोरकट्टा गांव गए थे।