कोटवा: कोटवा पुलिस ने एनएच किनारे एक लाइन होटल से 56 किलो डोडा के साथ 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
कोटवा पुलिस मंगलवार एनएच किनारे स्थित एक लाइन होटल से 56 किलो डोडा के साथ दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सुवर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई हुई है। हिरासत में लिए गए लोगो से आपूर्ति करने वाले चेन का पत्ता लगाया जा रहा है। वही होटल संचालक फरार हो गया,जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस अपंग अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।