फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नौशहरा से आगे धातरी की तरफ तरबूजों से भरा ट्रैक्टर टायर फटने से पलटा, चालक गंभीर घायल
थाना अरांव क्षेत्र हुसैनपुर बैजुआ निवासी गौरव कुमार खुद का ट्रैक्टर लेकर किसी ग्राहक के तरबूज भर उसके साथ फ़िरोज़ाबाद बेचने को आ रहा था, इसी दौरान थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नौशहरा से आगे धातरी की तरफ ट्रैक्टर का टायर फट गया। जिस कारण ट्रैक्टर पलट गया। ईझ दौरान चालक गंभीर घायल हो गया। वहीं ग्राहक भी चोटिल बताया गया, उसे उसके परिजन कहीं अन्यत्र प्राइवेट लेकर गए।