सेवा गांव से धर्म और आस्था की ये खूबसूरत तस्वीर सामने आई है…
जहां जलझूलनी एकादशी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
भगवान की भव्य पालकी यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकली, तो दर्शन और स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
ढोल-नगाड़ों की थाप और भजनों की धुन पर महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भक्ति में झूमते नजर आए।
खास बात ये रही कि यह आयोजन कई दशकों से ग्रामीणों के आपसी सहयोग और जनभागीदारी से लगातार आयोजित होता आ रहा है।
यानी जलझूलनी एकादशी अब सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा गांव की सामाजिक एकता और भाईचारे की पहचान भी बन चुकी है।
आयोजन के बाद भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
सेवा गांव से सामने आई ये तस्वीरें साफ बता रही हैं—आस्था जब एक साथ जुड़ती है, तो पूरा गांव उत्सव में बदल जाता है।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #News57 #Gangapurcity #highlight #सवाईमाधोपुर #SawaiMadhopur News57 Amita Meena Journalist